मध्य प्रदेश के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकता के अलावा दिखा ये नजारा भी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (एनडीए) घटक दलों के कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समा रोह में विपक्षी एकता के महागठबंधन का चेहरा नजर आया। इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवरा ज सिंह भी पहुंचे हालांकि पहले ये अट कलें लगाई जा रही थी कि शायद वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। शिवराज सिंह इस शपथ ग्रहण में शामिल भी हुए। मंच पर एक वक्त ऐसा आया जब शिवराज सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हाथ से मिलाकर उठाया और जनता का अभिवादन किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कमलनाथ को दो पहर करीब ढाई बजे राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। इस दौरान यूपीए घटक दलों के वरिष्ठ नेता एच डी देवेगौड़ा, फारुख अब्दुल्ला, शरद पवार, शरद या दव, चंद्रबाबू नायडू समेत एम के स् टालिन और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। भव्य समारोह में प्रदेश क...