मध्य प्रदेश के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकता के अलावा दिखा ये नजारा भी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (एनडीए) घटक दलों के कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकता के महागठबंधन का चेहरा नजर आया।
इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी पहुंचे हालांकि पहले ये अटकलें लगाई जा रही थी कि शायद वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। शिवराज सिंह इस शपथ ग्रहण में शामिल भी हुए। मंच पर एक वक्त ऐसा आया जब शिवराज सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हाथ से मिलाकर उठाया और जनता का अभिवादन किया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कमलनाथ को दोपहर करीब ढाई बजे राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। इस दौरान यूपीए घटक दलों के वरिष्ठ नेता एच डी देवेगौड़ा, फारुख अब्दुल्ला, शरद पवार, शरद यादव, चंद्रबाबू नायडू समेत एम के स्टालिन और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।
भव्य समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर और कैलाश जोशी भी मंच पर उपस्थित रहे। राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कनार्टक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर भी इस दौरान मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पार्टी की चुनाव अभियान समिति प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया, वरिष्ठ नेता अजय सिंह समेत लाखों की संख्या में कार्यकर्ता भी समारोह में शामिल हुए। 
कमलनाथ ने फिलहाल अकेले शपथ ग्रहण की। कुछ दिनों में उनके मंत्रिमंडल का गठन करने की संभावना है। राज्य में 15 साल बाद कांग्रेस ने सरकार में वापसी की है।
लेह (Leh) में रविवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 15.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, करगिल शहर में तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक यह जानकारी मौसम विज्ञान अधिकारियों ने दी।
जम्मू में डोडा जिले के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, बटोटे में 1.5 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 3.5 डिग्री सेल्सियस, जम्मू शहर का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस और कटरा आधार शिविर का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय धूप निकलने की वजह से जम्मू और अन्य हिस्सों में दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को राहत मिली।
कश्मीर के श्रीनगर में रविवार की रात तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, काजीगुंड में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और निकटतम कोकरनाग में भी तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। गुलमर्ग में रविवार की रात तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने कश्मीर में अगले सप्ताह मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जाहिर की है। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद रात का तापमान गिर गया है।

Comments

Popular posts from this blog

हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप, ई-चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 350; चुनौती- गाड़ियां कहां चार्ज होंगी?

金砖银行能否推动可持续发展?